Tuesday, October 18, 2011

विज्ञान के हाइकु- रवि रंजन, व्याख्याता


हाइकु, कविता लिखने की जापानी विधा है| 
इसमें वर्णों का क्रम 5+7+5 होता है|

१
घर्षण देता
चलने का सहारा
प्रतिक्रिया से|

२
सुर्य ग्रहण
चन्द्रमा की है छाया
धरती पर|

३
महा बिस्फोट
उत्पन्न हुए ग्रह
केन्द्र में सूर्य|

४
घर्षण बिना
चलना है मुश्किल
जीवन सार|

५
बड़ी दुनिया
परिधि बनी छोटी
मुट्ठी में आई|

६
रॉकेट  उड़ा
कृत्रिम उपग्रह
अंतरिक्ष में|

७
श्वेत किरण
बंटी सात रंग में
त्रिपार्श्व से ही|

८
नभ में बूँद
अपवर्तित हो के
इन्द्रधनुष|

९
त्रिपार्श्व देता
श्वेत से सात रंग
अपवर्तन|


इन हाइकुओं को हाइगा के रूप में देखने के लिए (यहां) पर क्लिक करें|


रवि रंजन
व्याख्याता,भौतिकी


No comments:

Post a Comment